गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rohit Shetty, Shahrukh Khan, Ajay Devgn, Dilwale
Written By

रोहित को शाहरुख प्यारा या अजय?

रोहित शेट्टी
अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच की कड़ी काजोल के अलावा रोहित शेट्टी भी हैं। अजय के खेमे से निकल कर रोहित ने पहली बार 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख के साथ काम किया तो सभी हैरान रह गए। अब शाहरुख को लेकर रोहित ने 'दिलवाले' भी शुरू कर दी है। इन दोनों के बीच वे कमाल का संतुलन बना कर चल रहे हैं। 
अक्सर रोहित से शाहरुख और अजय को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। लोग तुलना करते हैं ताकि यह पता चल सके कि रोहित को शाहरुख प्यारा है या अजय। बहुत संभल कर नपे तुले अंदाज में रोहित इस तरह के सवालों के जवाब देते हैं। उनका कहना है कि अजय से दोस्ती अपनी जगह है और शाहरुख से अपनी जगह। दोनों को वे समान महत्व देते हैं। 
 
अब इस तरह के सवालों से रोहित पक चुके हैं। उन्हें लगता है कि इस बारे में बहुत कुछ सवाल-जवाब हो चुके हैं। अब इस बारे में बातें बंद होना चाहिए।