शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao to play industrialist srikanth bollas role in his biopic
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (13:28 IST)

इस उद्योगपति की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव

इस उद्योगपति की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव - rajkummar rao to play industrialist srikanth bollas role in his biopic
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाई है। राजकुमार राव अब उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक में काम करते नजर आएंगे। श्रीकांत बोला एक ऐसे उद्योगपति है‍ जिन्होंने दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी।

 
इस बायोपिक फिल्म को तुषार हीरानंदानी निर्देशित करेंगे। वही टी-सीरीज़ और चाक एन चीज़ फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करेंगे। श्रीकांत बोला, एक ऐसे उद्योगपति की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनो पर हावी नहीं होने दिया और उन्होंने बोलेंट इंडस्ट्रीज नामक कंपनी की स्थापना की जिसका नेतृत्व रवि कांथ मंथा कर रहे हैं। 
 
 
इस प्रेरक कहानी को सुमित पुरोहित और जगदीप सिद्धू द्वारा लिखा गया है और इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2022 में शुरू की जाएगी। आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले श्रीकांत बोला जन्म से ही नेत्रहीन थे। उन्हें जन्म से ही कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। 
 
श्रीकांत बोला ने अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र बनने का गौरव भी हासिल किया था। 
 
भूषण कुमार ने कहा, श्रीकांत बोला की कहानी मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने की कहावत को पूरा करती है। जन्म से ही उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद उन्होंने अपने सपनों के बीच किसी चीज को आने नहीं दिया, उनके सपनों का सफर वास्तव में बहुत ही प्रेरणादायक है। 
 
उन्होंने कहा, उनके जैसे व्यक्ति के साथ जुड़ना वास्तव में एक सौभाग्य की बात है। एक ऐसे दमदार व्यक्तिववाले किरदार को सिर्फ राजकुमार राव जैसा होनहार एक्टर ही निभा सकता है और हमें खुशी है कि वे हमारे साथ हैं।
 
राजकुमार राव ने कहा, श्रीकांत बोला प्रेरणास्त्रोत हैं। इस तरह के एक प्रेरक व्यक्तित्व की भूमिका निभाना वास्तव में मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है, इतनी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वह बढ़ते रहे। मैं श्रीकांत के किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। इस तरह के प्रेरक प्रोजेक्ट के साथ भूषण सर के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर बेहद खुशी हो रही है।
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी जोक्स : मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे?