'बिग बॉस' प्रतिभागी बोलीं, स्वभाव से अच्छे नहीं होते अधिकतर सेलिब्रिटी
मुंबई। 'बिग बॉस' के घर से सबसे पहले बाहर होने वाली प्रियंका जग्गा ने कहा कि सेलिब्रिटी केवल टेलीविजन पर अच्छे प्रतीत होते हैं, वास्तविक जीवन में नहीं।
इस सीजन में सेलिब्रिटी के साथ-साथ आम लोगों को भी 'बिग बॉस' के घर में रखा गया है। प्रतिभागियों को दो समूहों में बांट दिया गया है। सेलिब्रिटी को एक समूह में जबकि आम लोगों को दूसरे समूह में रखा गया है। 'बिग बॉस 10' के पहले सप्ताह में ही दिल्ली की प्रियंका बाहर हो गयी थी।
प्रियंका ने कहा, 'सेलिब्रिटी को लेकर मेरा अनुभव बुरा रहा है, खाने या अन्य चीजों को लेकर। वे टेलीविजन (शो में) बहुत अच्छे प्रतीत होते हैं लेकिन मैंने सोचा नहीं थी कि असल जिंदगी में वे ऐसे होंगे। उनमें से अधिकतर (घर में जो लोग हैं) अच्छे स्वभाव के नहीं हैं। उनको केवल अभिनय करना आता है। उन्होंने कहा कि इस शो के दौरान सिर्फ एक अच्छी चीज हुई कि वह सुपरस्टार सलमान खान से मिलीं। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर