रविवार, 2 अप्रैल 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manoj bajpayees mother passed away at the age of 80
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (14:03 IST)

मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां का 80 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मनोज बाजपेयी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। 
 
पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है। 
 
मनोज बाजपेयी अपने माता-पिता के बेहद करीब थे। अक्टूबर 2021 में मनोज के पिता राधाकांत बाजपेयी का भी 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी 'लेडी सिंघम' का किरदार