खलनायक का रीमेक... टाइगर श्रॉफ... घई का कमेंट
सुभाष घई की हीरो का रीमेक बन चुका है। अब राम लखन और खलनायक के रिमेक की चर्चा है। राम लखन का रीमेक फिलहाल टाल दिया गया है। करण जौहर के लिए रोहित शेट्टी बनाने वाले थे, लेकिन अब रोहित गोलमाल 4 पर काम कर रहे हैं
चर्चा थी कि खलनायक का रीमेक रणवीर सिंह को लेकर संजय लीला भंसाली बनाने वाले थे, लेकिन ये बातें दम तोड़ चुकी हैं। अब कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ को लेकर सुभाष घई ही अपनी फिल्म को दोबारा बनाएंगे।
इस बारे में सुभाष घई का कहना है 'हमने टाइगर श्रॉफ को साइन नहीं किया है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह काम समाप्त होने के बाद ही हम कलाकारों का चयन करेंगे। मैं जानता हूं इस प्रोजेक्ट को लेकर खासा उत्साह क्योंकि स्क्रिप्ट अद्भुत है।'