1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karishma tanna injured while doing practices new yoga asana

योगासन करते हुए घायल हुईं करिश्मा तन्ना, कंधे और गर्दन पर आई चोट

Corona Virus
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लॉकडाउन में भी योग के जरिए अपनी फिटनेस का खास ख्याल रख रही हैं। इतना ही नहीं करिश्मा तन्ना इन दिनों समय का भरपूर फायदा उठाते हुए नए-नए योग आसन भी सीख रही हैं। लेकिन हाल ही में करिश्मा तन्ना को नई योग क्रियाएं करना भारी पड़ गया है।

 
एक नए योग आसन को सीखते हुए करिश्मा तन्ना घायल हो गई हैं। रिपोर्ट की माने तो अदाकारा इन दिनों हाथों और पैरों से जुड़े नए आसन सीख रही थी। लेकिन इस चक्कर में वो अपना बैलेंस खो बैठी और धड़ाम से गिर गई। इस दौरान वहां पास में ही रखे कांच के कटोरे से अदाकारा को काफी चोट लग गई है।
 
खबरों के अनुसार करिश्मा तन्ना ने कहा, 'कुछ नया करने के चक्कर में मैं घायल हो गई हूं। मैं वृश्चिकासन कर रही थीं। हालांकि, बीच में ही मेरा फोकस चला गया। इस कारण मेरा बैलेंस भी बिगड़ गया। मैं बाईं तरफ रखे ग्लास बाउल से टकरा गई। ये काफी खराब था। मेरे पांव से खून निकल रहा था।'
 
करिश्मा ने कहा, मेरे कंधे और गर्दन में भी चोट लग गई। मैं बाहर नहीं निकल सकती थीं। ऐसे में मैंने अपने डॉक्टर से फोन में बात की। उन्होंने मुझे कुछ दवाई बताई है। इसके अलावा एक हफ्ते के आराम की सलाह भी दी है।'
 
करिश्मा तन्ना हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में नजर आई थीं। खबरों की माने तो करिश्‍मा तन्‍ना 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर बन चुकी हैं। हालांकि, शो का फिनाले एपिसोड टेलिकास्ट नहीं हुआ है।
अगला लेख
लॉकडाउन की वजह से ऑस्ट्रेलिया में फंसी यह टीवी एक्ट्रेस, शेयरिंग अपार्टमेंट में रहने को मजबूर