सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार के फैंस को चैलेंज, वे भी नहीं जानते होंगे अक्षय के बारे में ये बातें
- 'लाल सिंह चड्ढा' के दिल्ली शेड्यूल के दौरान अपने इस आलीशान महल में रहेंगी करीना कपूर
- अक्षय कुमार की Box Office पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली Top 10 मूवीज़
- Bigg Boss 14: इस बार बिग बॉस के घर में होगा मॉल और थिएटर, यहां जानें 14वें सीजन में क्या-क्या होगा खास
- अहिल्याबाई का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर भूषणसिंह राजेहोलकर ने ली आपत्ति
कंगना रनौट का ऑफिस तोड़ने पहुंची बीएमसी की टीम, एक्ट्रेस बोलीं- चाहे तो सबकुछ छीन सकते हो लेकिन मेरी भावनाएं...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और शिवसेना के बीच पंगा बढ़ता ही जा रहा है। बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। बीएमसी ने कंगना के ऑफिस का ताला तोड़कर वहां नया नोटिस लगाया है।
इस नोटिस में कंगना रनौत के ऑफिस में हुए अवैध निर्माण को गिराने की बात कही है। इस दौरान मुंबई पुलिस और बीएमसी की एक टीम भी मौजूद रही। ऑफिस पर लगे नए नोटिस में बताया गया कि कंगना को पहले नोटिस के जरिए 24 घंटे का वक्त दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने सात दिन का समय मांगा था। लेकिन बीएमसी ने इसपर तत्काल कार्रवाई की है और नया नोटिस लगाकर अवैध निर्माण गिराने की बात कही है।
नोटिस लगाने के बाद, बीएमसी के कुछ कर्मचारी कंगना रनौट के ऑफिस में गेट का ताला तोड़ कर घुस गए। बीएमसी के इन कर्मचारियों के पास हथौड़े और कुदाल भी थे। इसके अलावा जेसीबी भी अवैध निर्माण गिराने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी है।
Babur and his army #deathofdemocracy pic.twitter.com/L5wiUoNqhl
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
बता दें कि कंगना रनौट 9 सितम्बर को अपनी जबरदस्त सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। कंगना अपने घर मनाली से निकल चुकी हैं और आज दोपहर तक वहां पहुंच जाएंगी। बताया जा रहा है कि कंगना की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है और वह 2:50 बजे दोपहर को मुंबई पहुंच जाएंगी।
I am never wrong and my enemies prove again and again this is why my Mumbai is POK now #deathofdemocracy pic.twitter.com/bWHyEtz7Qy
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
बीएमसी की कार्रवाई का अंदेशा कंगना रनौट को पहले से ही था। इस वजह से कंगना ने आज सुबह ही ट्वीट करके कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। मैं वादा करती हूं कि महाराष्ट्र के सम्मान के लिए खून देने के लिए तैयार हूं। ये कुछ नहीं है, चाहे तो सबकुछ छीन सकते हो लेकिन मेरी भावनाएं लगातर ऊंची होती जाएंगी।
बता दें कि कंगना रनौट ने इस ऑफिस का निर्माण फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' के दौरान निर्माण करवाया था। इसके गेट पर रानी लक्ष्मीबाई का कटआउट बनाया गया है।
