dharma sangrah
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jacqueline fernandez dance

खराब डांस करने पर सुननी पड़ती थी डांट : जैकलीन

Jacqueline fernandez
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीस का कहना है कि खराब डांस के कारण उन्हें डांट सुननी पड़ती थी।
 
जैकलीन फर्नाडीस का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खराब नृत्य करने के लिए 'डांट' पड़ा करती थी। जैकलीन ने बताया कि नर्तकी के तौर पर अपने कौशल को सुधारने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और समय के साथ इसमें वे बेहतर भी होती गईं।
 
जैकलीन ने कहा कि जब मैंने पहली फिल्म की थी तब मेरा मजाक बनाया गया था, मुझे डांटा और फटकारा जाता था। हालांकि उन कोरियाग्राफरों के नाम मैं नहीं बताना चाहती।
 
उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अनुभव आंखे खोल देने वाला था। मैंने नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। फिर इस कला से मुझे प्रेम होने लगा। सच कहूं तो प्रशिक्षण में मैं और समय देना चाहती थी क्योंकि यह एक तरह का उपचार है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
Box Office : कैसा रहा ढिशूम का पहला वीकेंड