सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. First Kiss of Varun Dhawan
Written By

13 वर्ष की उम्र में ही वरूण धवन ने कर लिया था किस

वरूण धवन
मुंबई में आयोजित 'माइंड रॉक्स' में वरूण धवन ने सभी के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में अपना पहला किस कर लिया था। हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम बताने से इनकार कर दिया। 
वरूण ने कहा- मैं जानता था कि ये कैसे करना चाहिए क्योंकि मैंने 'टाइटैनिक' फिल्म में देखा था। मुझे पूरा विश्वास था कि यह मैं आसानी से कर लूंगा, लेकिन किस करने के पहले मैं थोड़ा नर्वस हो गया था। लड़की ने मुझे पकड़ लिया और कहा कि तुम क्या कर रहे हो। फिर उसने शुरुआत कर दी और यह हो गया।' 
 
गौरतलब है कि वरुण लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने यूएसए में ड्रीम टीम कन्सर्ट टूर किया, जो बेहद सफल रहा। इस दौरान वे हमेशा लड़कियों और महिलाओं से घिरे रहे। 
 
ये भी पढ़ें
क्या अपने अतीत से डर रही हैं सनी लियोन?