1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film kalki 2898 ad animated version release soon on ott platform

film kalki 2898 ad animated version release soon on ott platform

नाग अश्विन ने कल्कि से जुड़ा एक एनिमेटेड वर्जन बनाया है

Kalki 2898AD Animated Version
Kalki 2898AD Animated Version: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898एडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। नाग अश्विन निर्देशित विज्ञान कथा महाकाव्य 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। 
 
कई बार पोस्टपोन होने के बाद यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में खबर आई कि फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों की वजह से मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने वाले हैं।
 
वहीं यह भी खबरें आ रही है कि 'कल्कि 2898एडी' की रिलीज से पहे इसका खास एनिमेटेड वर्जन ओटीटी पर आने वाला है। नाग अश्विन ने कल्कि से जुड़ा एक एनिमेटेड वर्जन बनाया है, जो फिल्म के बैकड्रॉप पर सेट है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को थिएटर में रिलीज करने से पहले उस एनिमेटेड वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करेंगे। 
 
कहा जा रहा है कि उस एनिमेटेड वर्जन के जरिए मेकर्स ऑडियंस को कल्कि की दुनिया से रुबरू कराएंगे। एनिमेटेड वर्जन 'कल्कि 2898 एडी' के प्रीक्वल या परिचय के रूप में काम करेगी। प्रस्तावना दर्शकों को फिल्म की दुनिया से परिचित कराएगी, जिसे एक विज्ञान-फाई भविष्यवादी फिल्म माना जाता है, जो एक डायस्टोपियन दुनिया पर आधारित है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट ने बताई फिल्म इमरजेंसी बनाने की वजह, निभाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार