1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryan khan drugs case shahrukh khan driver summoned by ncb for questioning

आर्यन खान की वजह से मुश्किल में फंसा शाहरुख खान का ड्राइवर, एनसीबी ने भेजा समन

aryan khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान की वजह से बेहद मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। आर्यन खान को बीते दिनों एनसीबी की टीम ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ा था। आर्यन इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

 
वहीं अब एनसीबी ने शाहरुख खान के ड्राइवर को समन भेज कर बुलाया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख के ड्राइवर से एनसीबी के ऑफिस में पूछताछ चल रही है। ड्राइवर का नाम राजेश मिश्रा है।
खबरों के अनुसार शाहरुख खान का ड्राइवर आर्यन खान को क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए छोड़ने गया था। आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट, प्रतीक गाबा और एक अन्य शख्स शाहरुख के बंगले से एक गाड़ी में क्रूज पार्टी के लिए निकले थे।  एनसीबी की टीम ड्राइवर से आर्यन खान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले सकती है।
 
गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
एनसीबी की टीम ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आर्यन और अन्य को एक बार फिर 24 घंटे के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अगले दिन वापस आर्यन को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनकी हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
 
अगला लेख
अब पर्दे पर एक्शन करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, फिल्म 'एक्शन हीरो' की हुई घोषणा