1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma get angry on puma brand for using her image

फेमस ब्रांड ने किया अनुष्का शर्मा की तस्वीर का इस्तेमाल, एक्ट्रेस हुईं गुस्सा!

anushka sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अनुष्का एक बड़े ब्रांड पर गुस्सा हो गई हैं। उन्होंने इस ब्रांड को जबरदस्त लताड़ भी लता दी है। एक्ट्रेस ने फेमस क्लोदिंग ब्रांड प्यूमा को फटकार लगाई है।

 
अनुष्का शर्मा ने प्रमोशन के लिए अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए प्यूमा की कड़ी निंदा की है। प्यूमा ने अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्यूमा के टॉप, को-ऑर्ड सेट और जैकेट पहने दिख रही हैं।
 
अनुष्का की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ब्रांड ने अपनी सेल के बारे में बताया है। ब्रांड के प्रमोशन में अपनी तस्वीरें देख अनुष्का भड़क गईं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, अरे, प्यूमा इंडिया? मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि प्रचार के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी, क्योंकि मैं आपका एंबेसडर नहीं हूं...कृपया इसे हटा लें।'
 
हालांकि अनुष्‍का के गुस्सा होने के बाद भी प्यूमा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरों को नहीं हटाया है। वहीं अनुष्का के फैंस ने प्यूमा ब्रांड को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
 
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। इससे अलावा अनुष्का बाबिल खान की फ्लिम 'कला' में भी कैमियो करते दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गौहर खान बनने वाली हैं मां, क्यूट वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी