सम्बंधित जानकारी
- 57 की हुईं मंदाकिनी, खूंखार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था नाम
- सुशांत सिंह राजपूत केस : एक्टर के सुसाइड के वक्त घर में मौजूद कुक से पुलिस ने की पूछताछ
- जन्मदिन पर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को दिया खास तोहफा, 3 लाख लोगों को दिलवाएंगे नौकरी
- अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस के सामने खोला राज, सुशांत को परेशान करती थीं रिया चक्रवर्ती
- बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली का पूरा परिवार हुआ कोरोना वायरस का शिकार, घर पर हुए क्वारंटाइन
ट्रोलर्स की क्लास लगाने के बाद अब अमिताभ बच्चन बोले- गऊ बनने से काम नहीं चलता
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। अस्पताल से भी अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बने हुए हैं और अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में बिग बी ने ट्विटर अकाउंट पर मुंशी प्रेमचंद की एक लाइन शेयर की है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'संसार में गऊ (गाय) बनने से काम नहीं चलता, जितना दबो, उतना ही दबाते हैं।'
T 3609 - संसार में गऊ बनने से काम नहीं चलता, जितना दबो, उतना ही दबाते हैं।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 29, 2020
- प्रेमचंद
अमिताभ के इस ट्वीट से ऐसा भी लगता है उनका गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। हाल ही में बिग बी ने ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने ब्लॉग में ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि तुम्हारा पंगा अमिताभ बच्चन से पड़ गया है।
अमिताभ के इस ट्वीट को फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। नानावटी अस्पताल में अमिताभ के साथ बेटे अभिषेक बच्चन भर्ती हैं। उनका भी कोरोना का ट्रीटमेंट चल रहा है।
