1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aanand l rai has been tested positive for covid 19

कोरोनावायरस की चपेट में आए 'अतरंगी रे' के निर्देशक आनंद एल राय, खुद को किया क्वारंटाइन

Coronavirus
अक्षय कुमार और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' के निर्देशक आनंद एल राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद आनंद ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
इसके साथ ही आनंद ने सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है वो भी अपना टेस्ट जरूर करा ले। आनंद ने ट्वीट किया, आज मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बस आपको बताना चाहता हूं कि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा है और मैं ठीक हूं।
 
उन्होंने लिखा, अधिकारियों के निर्देश के बाद मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें सलाह है कि वह खुद को क्वारंटीन में रखे और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। समर्थन के लिए धन्यवाद।
 
बता दें कि इससे पहले आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की रैपअप पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें आनंद एल राय के साथ सारा अली खान, धनुष और क्रू मेंबर थे।
 
आनंद एल राय ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रैंजर्स से की थी। उनकी मुख्य फिल्मों में तनु वेड्स मनु, रांझणा, तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स और जीरो हैं।
 
अगला लेख
न्यू ईयर इवेंट में महज 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी रौटेला ने चार्ज किए इतने करोड़ रुपए!