दीपिका पादुकोण को सबसे शानदार गिफ्ट सलमान खान ने दिया
WD
रणबीर, सिद्धार्थ, युवराज जैसे एक्स लवर्स होने के बावजूद सलमान का मैसेज सबसे पहले दीपिका के पास पहुंचना चौंकाने वाली खबर है क्योंकि दीपिका के लाख कहने के बावजूद सलमान अब तक उनके साथ फिल्म करने के लिए राजी नहीं हुए हैं।
WD
सूत्रों के मुताबिक सलमान और दीपिका के संबंध मधुर करने के पीछे करण जौहर का हाथ है। दीपिका को शाहरुख कैम्प का माना जाता है इसलिए सलमान ने उनसे दूरी बना रखी थी, लेकिन करण के कहने पर वे दीपिका से दोस्ती बढ़ा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने दीपिका के बर्थडे को याद रखते हुए उन्हें सबसे पहले बधाई दी।
5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थ डे था। उनसे जब पूछा गया तो कि इस बर्थडे पर उन्हें सबसे बढ़िया गिफ्ट क्या मिला, तो वे सिर्फ हंस देती हैं। लेकिन उनकी खुशी को देख यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि इस बर्थडे पर जरूर कुछ खास बात हुई है। खुशी का राज दीपिका के दोस्तों ने खोला। उनका कहना है कि बर्थडे पर सबसे पहला बधाई का मैसेज उन्हें सलमान खान का मिला। इसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे इसे अपना सबसे बेहतरीन गिफ्ट मान रही हैं।
सुनने में तो ये भी आया है कि जल्दी ही सलमान और दीपिका की एक फिल्म की भी घोषणा हो सकती है।