ट्वीटबाजों को रास नहीं आया पद्मावती का नाम बदलना
लम्बे समय से चले आ रहे विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने आखिर फिल्म पद्मावती को हरी झंडी दे ही दी। ये बात अलग है कि फिल्म का नाम बदल कर पद्मावत करने के लिए कह दिया गया, साथ ही फिल्म में 26 जगह कैंची भी चलाई गई। पद्मावती मामले में इतने हंगामे होने के बाद विरोध की वजह से ही सही, पर लोगों को इस फिल्म से लगाव हो गया है। इसी का नतीजा है कि नाम बदल कर पद्मावत करने की बात सुनकर फिल्म के समर्थकों ने ट्विटर पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।
ट्वीटबाजों ने गुस्सा निकालने के लिए भी मजेदार तरीका चुना है। इस मामले में लोगों के ऐसे ट्वीट आ रहे हैं जिन्हें पढ़कर कुछ देर के लिए आप भी मुस्कुरा उठेंगे। आइए पढ़ते हैं ऐसे ही कुछ ट्वीट्स।
#Padmavati turns #Padmavat. This "I" is a major issue in our country.
— The Silent Screamer (@mujheawazdo) December 30, 2017
फिल्म के नाम में से अंग्रेजी लेटर 'I' हटाया गया है। हमारे देश में और कुछ हो या न हो पर 'आई' (मैं) एक बड़ी समस्या है, सभी को सिर्फ अपनी ही पड़ी है।
Let Rohit Shetty movies be reviewed by physicists.
— Padmavati (@PadmavatiFans) December 28, 2017
Let horror movies be reviewed by ghosts & demons.
Let spy movies be reviewed by spies. #Padmavati
ये बात भी खूब रही। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म की समीक्षा के कुछ इतिहासकारों को बुलाया गया था। ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्मों की समीक्षा भौतिकी के जानकारों से ही करवानी पड़ेगी।
Padmavat's new poster is so savage!! #Padmavati pic.twitter.com/5Vh8h9qwTX
— Cнιrag (@iSRKsSoul) December 30, 2017
लोगों ने तो फिल्म का नया पोस्टर भी बना डाला। फैंस हों तो ऐसे।
Now that #Padmavati has lost an i, can we call the aggressors Karn Sena? Coz, an i for an i.
— Punster (@Pun_Starr) December 30, 2017
इनका कहना भी सही है, पद्मावती में से 'ई' हटाने के विरोध में करणी सेना में से भी 'ई' हटाकर करण सेना कर दिया जाए।
Members of some 'royal' families have been called in to review #Padmavati.
— Utkarsh Patel (@utkarshmp) December 30, 2017
'Royals'?
Apologies, Sardar Patel, we have undone your hard work!!
सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म समीक्षा के लिए 'राजघराने' के लोगों को भी बुलाया गया था। यह बात सुनकर इन महाशय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल से माफ़ी मांगी है, ज्ञात हो कि सरदार पटेल की कड़ी मेहनत के बाद ही भारत में राजघरानों की जगह लोकतंत्र आ पाया था। ऐसा लगता है जैसे सरदार पटेल पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए थे।
Screw off CBFC, it will always be #Padmavati for us. 26+ cuts & 3 disclaimers is ridiculous, sheesh
— Aish (@deepikalove86) December 30, 2017
अंत में एक सच्चाई भी जान लेते हैं। फिल्म का नाम भले ही बदल कर पद्मावत रख दिया जाए, लोग इसे हमेशा पद्मावती के नाम से ही याद रखेंगे।
