सम्बंधित जानकारी
- Bihar Election : शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव बोले- पिता की हार का बदला लेने नहीं, बल्कि इसलिए लडूंगा चुनाव
- बिहार में पार्टियों को सता रहे बागी
- अमित शाह के बयान से चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, नीतीश खुश
- पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ विवाद पर गृहमंत्री बोले- हम अपनी एक-एक इंच जमीन को लेकर सजग, कोई इसे नहीं ले सकता
- Bihar polls : बिहार चुनाव में अनुच्छेद 370 की एंट्री, BJP ने कांग्रेस को दी यह बड़ी चुनौती
Bihar Assembly Elections: भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का 'थीम सॉन्ग' किया जारी
पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस का 'थीम सॉन्ग' जारी किया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का 'थीम सॉन्ग' जारी किया।
ALSO READ: बिहार में पार्टियों को सता रहे बागी
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किए गए पार्टी के गीत 'बोले बिहार, बदलें सरकार' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के शासन के दौरान शिक्षा की बदतर स्थिति, भारी बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, अनियंत्रित अपराध, राज्य की कोरोनावायरस से निपटने में विफलता को दर्शाते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सरकार बदलने की बात की गई है।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अक्टूबर को भागलपुर के कहलगांव और नवादा के हिसुआ में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। (भाषा)
