1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
Written By WD

आकाशगंगा भारी भी, तेज भी

आकाशगंगा
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दल का कहना है हमारी आकाशगंगा का वजन और उसकी घर्णन गति पहले ज्ञात जानकारी से कहीं ज्यादा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जिस आकाशगंगा में पृथ्वी है, उसकी घर्णन गति पहले की जानकारी की अपेक्षा एक सौ साठ हजार किलोमीटर ज्यादा है।

BBC
उनका कहना है कि आकाशगंगा कहीं ज्यादा बड़ी और भारी भी है। वैज्ञानिकों का कहना है आकाशगंगा का वजन पहले ज्ञात जानकारी से 50 प्रतिशत ज्यादा है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने दस टेलीस्कोप की सहायता से हवाई, कैरेबियन और अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी इलाकों में आकाशगंगा की गति का पता लगाया।

आकाशगंगा के ज्यादा वजनी होने का मतलब है उसमें गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा है। इससे यह भी पता चला है कि नजदीकी आकाशगंगा से इसे टकराने का खतरा भी ज्यादा है।

हालाँकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खतरा अभी कम से कम दो-तीन अरब वर्ष दूर है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने एक शोध में पता लगाया था कि जिस आकाशगंगा में पृथ्वी है, उसमें कई और ऐसे ग्रह हैं, जिनमें जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। उनका कहना था कि पृथ्वी के सौरमंडल के बाहर पृथ्वी की ही तरह कई और ग्रह भी हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD