1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (7.2.2012)

मंगलवार, 7 फरवरी 2012

कुंडली
FILE
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा मंगलरात्रि 3.23 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्‌-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 14, नक्षत्र- पुष्य दिन 1.47 पश्चात आश्लेषा, योग- आयुष्मान दिन 12.49 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग - शनि तुला राशि में वक्रीय गति से गमन करेंगे
भौम पुष्य योग।

दिन- शुभ

मुहूर्त- सत्यनारायण व्रत कथा का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- माघी पूर्णिमा, माघ स्नान पूर्ण, सत्यनारायण व्रत।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल चंद्रमा को अर्घ्य दें।

उपयोगी ज्ञान- सीधे पैर के तलवे में खुजाल (खरास) होने से अनुकूल यात्रा का योग बनता है।

शुभ समय- प्रात: 06.30 से 8.34, दिन 5.08 से 07.14।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 3.28 से 4.52 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD