आज के मुहूर्त (4.2.2012)
शनिवार, 4 फरवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वादशी मंगलरात्रि 5.37 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 11, नक्षत्र- मृगशिरा दिन 12.53 पश्चात आर्द्रा, योग- वैधृति सायं 5.15 पश्चात विष्कुंभ, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- मिथुन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। दिन- मध्यम। मुहूर्त- मशीन आरंभ करने का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- भीम द्वादशी। कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल दीप प्रज्ज्वलित करें। उपयोगी ज्ञान- किसी गंभीर रोगी के पैर व चेहरे पर एकाएक सूजन आ जावे तो उसका जीवन अधिक दिन का नहीं रहता है। शुभ समय- प्रात: 7.26 से 09.04, दिन 2.53 से 04.44। सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 9.53 से 11.16 के मध्य शुभ कार्य न करें।