सम्बंधित जानकारी
- krishna Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अर्धरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और लड्डू गोपाल की पूजा विधि
- 26 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन
- 26 अगस्त 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त
- साप्ताहिक पंचांग 2024: 26 अगस्त से 01 सितंबर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त (weekly muhurat)
- 25 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन
krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बने हैं 7 शुभ योग, लड्डू गोपाल की पूजा का मिलेगा दोगुना फल
krishna Janmashtami
26 अगस्त 2024 सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का 5251वां जन्मोत्सव त्योहार मनाया जाएगा। इस बार 7 शुभ योग संयोग में करें पूजा तो मिलेगा दोगुना फल। जानिए कौनसे हैं यह शुभ योग।
1. अष्टमी तिथि: श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी तिथि को हुआ था। तब रोहिणी नक्षत्र भी था। इस बार भी यह संयोग बना है। अष्टमी तिथि का प्रारम्भ 26 अगस्त 2024 को तड़के 03:39 बजे प्रारंभ होगी जो अगले दिन यानी 27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम बजे समाप्त होगी।
2. रोहिणी नक्षत्र: रोहिणी दोपहर 03:55 से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 27 अगस्त को प्रात: दोपहर 03:38 पर समाप्त होगा।
3. जयंती योग : इस बार 26 अगस्त 2024 सोमवार को श्री अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जयंती योग रहेगा।
4. सर्वार्थसिद्धि योग: सर्वार्थसिद्धि योग 26 अगस्त को दोपहर 03:55 से अगले दिन यानी 27 अगस्त को सुबह 05:57 तक रहेगा।
5. उच्च का चंद्र : भगवान श्रीकृष्ण का जन्म वृषभ राशि में चंद्रमा के उच्च के होने पर हुआ था। इस बार भी यही योग संयोग बना है।
6. गज केसरी योग : इस दिन वृषभ राशि में चंद्रमा की गुरु के साथ युति बनने से गज-केसरी नामक शुभ योग भी बना है।
7. शश राजयोग: इस दिन शनि के अपनी राशि में केंद्र में होने के कारण शश राजयोग भी बन रहा है। मंगल का मिथुन में गोचर होगा और बुध का कर्क में उदय होगा।
