जनवरी 2015 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
जनवरी प्रारंभ में पश्चिम के देशों में सुभिक्ष रहेगा। पूर्व तथा उत्तर के देशों में अशांति व बच्चों पर कष्ट रहेगा। दक्षिण के देशों में आपसी तनाव एवं युद्धादि का भय रहेगा। मंगल के भ्रमण से घी-तेल महंगे होंगे।
बुध के मकर राशि में होने से शीतलहर, प्राकृतिक प्रकोप से अलसी, धान्य, गुड़ एवं चने को हानि होगी।
शुक्र के प्रभाव से भी कृषि को हानि होगी व सभी धान्य के भावों में तेजी आएगी। 12 जनवरी को मंगल के राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करने से भी धान्य के भाव में तेजी रहेगी।
14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से दक्षिण के देशों में सुख-शांति आएगी। उत्तर और पश्चिम के देशों में अशांति व पीड़ा रहेगी। पूर्व के देशों में युद्ध का भय बना रहेगा।
इस माह की कुंडली में सूर्य के आगे शुक्र होने से कहीं जलप्लावन व प्राकृतिक प्रकोप से हानि होगी व पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उप्र, उत्तराखंड, हिमाचल-प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के मैदानी भागों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा।