sundarkand

डरना जरूरी है इस चंद्रग्रहण से, 6 माह तक असर रहेगा इस ग्रहण का, सेना, नेता और उद्योगपति रहें सावधान

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (13:46 IST)
डरना जरूरी है इस चंद्रग्रहण से, 6 माह तक असर रहेगा इस ग्रहण का, सेना, नेता और उद्योगपति रहें सावधान  
 
 
27 जुलाई का दिन बहुत सावधानी वाला है। इस दिन लगने वाला चंद्रग्रहण 4 राशियों के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होगा। आइए उससे पहले जानें चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से ... 
 
चंद्रग्रहण 2018 : इस माह सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 जुलाई 2018 को है। जिसका असर देश में छह माह तक रहेगा। 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 2018 है, जो तीन घंटे 55 मिनट का होगा। इस ग्रहण का असर देश में लगभग छह माह बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 
कहां कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण 2018
 
विक्रम संवत 2075 आषाढ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शुक्रवार 27-28 जुलाई को श्रावण नक्षत्र एवं मकर राशि पर खग्रास चंदग्रहण 2018 घटित होगा। यह ग्रहण भारत के अलावा म्यांमार, चीन, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मालदीप, कजाकिस्तान, श्रीलंका, कोरिया, रूस, बांग्लादेश में भी दिखायी देगा। ग्रहण का स्पर्श काल 23 बजकर 54 मिनट से ग्रहण मध्य 28 जुलाई को रात्रि 1.52 मिनट ग्रहण मोक्ष 3 बजकर 49 मिनट पर होगा।
 
किस के लिए शुभ, किस के लिए अशुभ
 
यह चंद्रग्रहण सेनानायक, मंत्री, धर्मनेता, कथावाचक, कर्मकांडी, पंडित, उद्योगपति, मत्स्य उद्योग, जड़ी-बूटी का व्यवसाय करने वाले वैद्य, पंसारी, होम्योपैथी फिजीशियन के लिए बिलकुल भी दर्शन योग्य नहीं है।

ALSO READ: चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाएगा तुलसी पत्ते का एक उपाय
 
यह ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि के जातकों के लिए शुभ,

मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले जातको के लिए अशुभ,

वृषभ, कर्क, कन्या, धनु राशि के जातको के लिए सामान्य फलदायक रहेगा।

ग्रहण सूतक शाम 3 बजे से मान्य होगा। 
 
ग्रहण के समय भोजन और शयन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के एक प्रहर पूर्व रोगी, वृद्ध, बच्चों को भी भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के पूर्व पश्चात दोनों समय स्नान करना चाहिए। ग्रहण का प्रभाव पूरे भारत वर्ष पर पड़ेगा। जिसके चलते जन-धन की हानि होने, प्राकृतिक आपदा की आशंका भी रहेगी। कहीं वर्षा के कारण तबाही तो कही अकाल पड़ेगा।

ALSO READ: आषाढ़ पूर्णिमा 27 जुलाई को है सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर, यह 4 राशियां रहें सावधान

ALSO READ: 27 जुलाई को है खग्रास चन्द्रग्रहण, किन 4 राशियों के लिए है अशुभ, जानिए 12 राशियों पर असर

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख