भारत के खिलाफ मुकाबला कठिन-बोपारा
इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज रवि बोपारा ने आज कहा कि मौजूदा विश्वकप में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाला मैच उनके कठिन मुकाबलों में से एक होगा।
लेकिन साथ ही बोपारा ने कहा कि अगर मैच टर्निंग पिच पर खेला गया तो इंग्लैंड के स्पिनर मेजबान देश के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
बोपारा ने यहाँ चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘यह इस टूर्नामेंट में हमारे कठिन मुकाबलों में से एक होगा। हम जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाज क्या कर सकते हैं लेकिन हमने भी उन्हें शांत रखने के लिए रणनीति बनाई है। रविवार को ही इसका फैसला होगा।’
उन्होंने कहा, ‘अगर यह स्पिन गेंदबाजों के मुफीद पिच होगी तो हमारे पास ऐसे स्पिनर मौजूद हैं जो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्पिन को मदद करने वाली पिच किसी भी टीम के लिए समस्या बन सकती है। इससे भारत को भी परेशानी होगी। काफी कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए प्रत्येक मैच काफी बड़ा है। पिछला मैच भी हमारे लिए बड़ा था। लेकिन भारत के खिलाफ यह निश्चित रूप से मुश्किल होगा।' (भाषा)