ईडन से मैच हटने से केपी निराश
केविन पीटरसन ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर विश्व कप का मैच नहीं खेलने को लेकर निराश हैं लेकिन इस सदाबहार बल्लेबाज का मानना है कि स्थान बदलने से भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम फायदे में रहेगी क्योंकि तब कम दर्शक उनकी टीम के खिलाफ चिल्लाएँगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने तैयारियाँ पूरी नहीं होने के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को होने वाला मैच ईडन गार्डन्स से छीन लिया।
पीटरसन ने निराशा जताई कि वह ईडन गार्डन्स में मैच नहीं खेल पाएँगे। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है। मैंने कभी ईडन गार्डन्स में मैच नहीं खेला। मैं पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर नहीं खेला। यह दुनिया के उन कुछेक मैदानों में है जहां आप अपने करियर के दौरान विशेषकर भारत के खिलाफ खेलना चाहते हैं।
उन्होंने कहा दुर्भाग्य से स्थान बदल दिया गया है लेकिन हम कुछ भी नहीं कर सकते। हो सकता है कि इससे हमारी टीम फायदे में रहे क्योंकि दूसरे स्थान पर बहुत अधिक भारतीय हमारे खिलाफ नहीं चिल्लाएँगे। (भाषा)