1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

लौट आए शकुनि मामा

गुफी पेंटल
इमेजिन टीवी पर प्रसारित होने वाले पौराणिक धारावाहिक द्वारकाधीश की कहानी अब महाभारत तक आ पहुंची है। इसी के साथ इस धारावाहिक में कौरवों के मामा शकुनि के किरदार का प्रवेश हो गया है। शो अब उस दौर में पहुंच गया है जब कौरवों और पांडवों ने एक-दूसरे के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी थी।

दोनों पक्ष शक्तिशाली थे लेकिन दिमागी चालों ने रणभूमि के बांकुरों की किस्मतों का फैसला बदल दिया। पांडवों की तरफ से कूटनीति बनाने वाले भगवान कृष्ण का मुकाबला अब कौरवों के लिए चालें चलने वाले मामा शकुनि से होना है और छोटे परदे पर मामा शकुनि के किरदार को गूफी पेंटल से बेहतर दूसरा कोई अभिनेता आज तक नहीं जी पाया है। इसीलिए, अपने इस लोकप्रिय धारावाहिक के लिए इमेजिन टीवी ने भी गूफी पेंटल के तौर पर अपना तुरुप का इक्का दर्शकों के सामने पेश कर दिया है।

बीआर फिल्म्स के धारावाहिक महाभारत के बाद फिर से छोटे परदे पर शकुनि का किरदार करने का मौका पाने से गूफी पेंटल बहुत उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि टेलीविजन पर शकुनि की भूमिका निर्विवाद रूप से मेरी सबसे अच्छी भूमिका रही है। मुझे इस बात पर खुशी भी है और मैं खुद को भाग्यशाली भी महसूस कर रहा हूं कि मैं फिर से ये किरदार जीने जा रहा हूं।
लेखक के बारे में
ND