गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: शिलांग , सोमवार, 21 मार्च 2011 (20:58 IST)

न्यायाधीश के काफिले पर गोलीबारी

न्यायाधीश के काफिले पर गोलीबारी -
मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में सोमवार को एक न्यायाधीश के काफिले पर संदिग्ध गारो उग्रवादियों ने गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान उपसंभागीय अधिकारी (रेसूबालपारा) रामसिंह एक कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में न्यायिक जाँच के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि अधिकारी के साथ उनका सुरक्षा घेरा भी था, तभी गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी के संदिग्ध उग्रवादियों ने दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भी गोलीबारी करनी पड़ी।

सिंह ने बताया कि मैंने देखा कि एक आदमी झाड़ियों के पीछे से मुझ पर गोलीबारी कर रहा था। वे पाँच से भी ज्यादा लोग थे और सब के पास एके श्रृंखला के हथियार थे। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को भी गोलीबारी करनी पड़ी। इलाके में छानबीन का अभियान शुरू कर दिया गया है। (भाषा)