मेजिक आई शेडो : रेवलॉन ने मेजिक आई शेडो और आई लाइनर पेश किया है। आई शेडो की कीमत 425 और आई लाइनर की कीमत 275 रु. है।
नोमार्क्स : ओजोन आयुर्वेदिक्स ने नोमार्क्स एंटी एकने रेंज पेश की है। इसमें नो पिंपल-नो मार्क्स फेस वाश भी शामिल है। इसमें नीम, नींबू और लोंग तेल का प्राकृतिक सत मिला है। इसकी कीमत 39 रु. है।
ब्लेक क्लेक्शन घड़ियाँ : हुगो बॉस ने भारत में बॉस ब्लेक कलेक्शन के जरिए भारत में अपनी घड़ियों की बिक्री शुरू की है। बड़ी और सुंदर डिजाइनों वाली घड़ियाँ महिला और पुरुषों दोनों के लिए है, जो योरपीयन स्टाइल की है। ये घड़ियाँ वाटर रेजिस्ट है। इनकी कीमत 13495 रु. से लेकर 49995 रु.है।
इरेजर्स प्राइवा हाई : इरेजर स्किन क्रीम के ब्रांड ऑनर इप्सा लैब्स ने महिलाओं के लिए इरेजर्स प्राइवा-हाई फैमिनाइन हाईजीन वाश बाजार में पेश किया है। यह बिलकुल सोप और अल्कली बेस फ्री है। कंपनी ने इसे 100 एमएल के पैक में पेश किया है। इसकी कीमत 91 रु. है।
सेमसोनाइट : स्ट्राली और बैग बनाने वाली कंपनी सेमसोनाइट ने ग्रेविशन कलेक्शन पेश किया है। ये दो वेरायटी ग्रेविशन और ग्रेविशन जी-लक्स में है। ग्रेविशन सेमसोनाइट ब्रांड के सभी आउटलेट्स और प्रमुख स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ग्रेविशन जी-लक्स केवल चुनिंदा सेमसोनाइट ब्लेक लेबल स्टोर्स पर ही उपलब्ध हैं। जी-लक्स की कीमत 13400 से लेकर 15400 रु. तक है।