गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

लैपटॉप में धमाका

मेरठ के एक बॉयज होस्‍टल की घटना

आईटी समाचार
मेरठ के एक इंजीनि‍यरिंग कॉलेज के छात्र के लैपटॉप में वि‍स्‍फोट की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबि‍क मेरठ के सरोजनी बॉयज होस्‍टल में रहने वाले इंजीनि‍यरिंग के एक छात्र आमि‍र अंसारी के लैपटॉप में उस वक्त धमाका हुआ जब वह अपने कमरे में लेपटॉप पर काम कर रहा था।

खुशकि‍स्‍मती से धमाका होने के कुछ सेकंड पहले ही आमि‍र के लि‍ए एक फोन आ गया और वो फोन सुनने के लि‍ए उठकर बाहर चला गया था। उसके जाने के कुछ सेकंड बाद ही धमाका हुआ और जब वह अंदर आया तो उसने देखा कि‍ बैटरी की पि‍न में स्‍पार्किंग हो रही थी और लैपटॉप में आग लग चुकी थी।

वि‍स्‍फोट इतना जबरदस्‍त था कि‍ लैपटॉप का कीबोर्ड और बैटरी वाला हि‍स्‍सा पूरी तरह से नष्ट हो गया। इतना ही आसपास रखी हुई चीजें भी जल गईं थी। आमि‍र के अनुसार उसने थोड़ी देर पहले ही बैटरी चार्ज की थी। लैपटॉप की बैटरी कुछ दि‍न पहले ही बदली गई थी।

गौरतलब है कि‍ लैपटॉप ब्रांडेड कंपनी का था और उसमें 6 एल बैटरी लगी हुई थी। कंपनी ने वि‍स्‍फोट का संभावि‍त कारण बैटरी का जरूरत से ज्‍यादा चार्ज होना बताया है।