1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. heavy-rain-alert-15-states-imd-weather-update

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

IMD rain alert in 15 states
Weathet Update : मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड समेत 12 से ज्यादा राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  
 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भारत के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल शामिल हैं। 
 

कहां कैसा है मौसम?

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 150 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इस वजह से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
मध्य प्रदेश के सतना में भारी बारिश के बीच मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भारी बारिश के बाद झारखंड के रांची में नदियां, डैम और झरने ओवरफ्लो हो गए। 
 
हरियाणा के अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद के कई इलाकों में बुधवार को तेज बारिश हुई। यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के पास लापता हुए 2 कमांडो में से एक कमांडों का शव देर शाम बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। 
 
बिहार और नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया।
अगला लेख
LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर