1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. India have Highest team score in world cup

वर्ल्डकप का हाई स्कोर है भारत के नाम

India have Highest team score in world cup
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई सफताएं हासिल की हैं। वर्ल्ड कप के दो बार खिताब जीत चुकी टीम इंडिया के नाम किसी मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
भारतीय टीम ने यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप 2007 में बनाया था। यहां गौर करने वाली बात है कि इसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पहले दौर में ही बाहर हो गई थी। भारत ने बरमुडा के खिलाफ मैच में 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे, जो अब तक वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
भारत के इस विशाल स्कोर में वीरेंद्र सहवाग की 87 गेंदों में 114 रनों की पारी के अलावा युवराज सिंह की 46 गेंदों में 83 रनों की पारी भी शामिल थी। सचिन तेंदुलकर ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंज किया और केवल 29 गेंदों में 196.55 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 57 रन ठोंक दिए।