सम्बंधित जानकारी
- WIPL में यह कंगारू बल्लेबाज बनी गुजरात जाएंट्स की कप्तान
- WIPL में UP Warriorz की कप्तानी करेगी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलीसा हीली
- WIPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाया अपना कप्तान
- T20 World Cup में पाक को परास्त करने के बाद जेमिमा और ऋचा ने लगाई रैंकिंग में छलांग
- WIPL नीलामी में 10 भारतीय महिला खिलाड़ियों को मिले 1 करोड़ से ज्यादा रुपए
WIPL ने दी 2 साल की बच्ची की मां के करियर को संजीवनी, कभी स्मृति मंधाना के साथ की थी ओपनिंग (Video)
मुंबई: दिग्गज स्मृति मंधाना के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाली दायें हाथ की बल्लेबाज स्नेहा दीप्ति का करियर उनकी तरह परवान नहीं चढ़ा लेकिन दो साल की बिटिया की इस मां को उम्मीद है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) उन्हें एक बार फिर से भारत टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।
आंध्र की इस खिलाड़ी ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए पदार्पण किया था लेकिन वह दो टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक महिला एकदिवसीय मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गयी।उन्होंने हालांकि घरेलू मैचों में आंध्र का प्रतिनिधित्व करना जारी रखा। उन्होंने राज्य के लिए अपना पिछला मैच नवंबर 2021 में खेला था।
जब डब्ल्यूपीएल की नीलामी की घोषणा हुई तब दीप्ति ने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और इस 26 साल की खिलाड़ी के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये की बोली लगायी।दो साल की बेटी कृवा की मां दीप्ति ने चार मार्च से शुरू होने वाले डब्ल्यूपीएल के लिए दिल्ली की फ्रेंचाइजी के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।
Dream, believe, do
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 27, 2023
| Supermom Sneha Deepthi is an inspiration for us all, as she gets ready to don the DC blue #YehHaiNayiDilli #CapitalsUniverse pic.twitter.com/MijbbbrhDN
दिल्ली कैपिटल्स टीवी पर जारी वीडियो में दीप्ति ने कहा, बेटी को घर पर छोड़कर यहां आना मेरे लिए काफी मुश्किल था लेकिन करियर को प्राथमिकता और दूसरे को प्रेरणा देने के लिए मैंने ऐसा करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, जब मैं मुंबई स्थित टीम होटल के लिए रवाना हो रही थी तो वह रोने लगी। ऐसे में मैं सोचने लगी कि मैं जाऊं या नहीं।
उन्होंने कहा, मेरे लिए क्रिकेट और परिवार दोनों अहम हैं। मुझे लगा कि अगर इतनी दूर तक सफर तय किया है तो मुझे आगे बढ़ना चाहिये। मुझे खेल का पूरा लुत्फ उठाना होगा। मुझे पता है कि अगर मैंने यहां अच्छा प्रदर्शन किया तो यह मेरे लिए नये रास्ते खोल देगा। उन्होंने कहा, कृवा को घर पर छोड़ना मुश्किल था लेकिन मेरे पति ने कहा कि वह बिटिया का ख्याल रखेंगे। (भाषा)
