Daily Horoscope
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Ex minister Ambika Chaudhary son arrested

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का बेटा गिरफ्तार

Ambika Chaudhary
बलिया। उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री और फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी के बेटे को मारपीट और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सपा व बसपा के 2 गुटों में झड़प हो गई थी।
 
इस मामले में फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार संग्राम यादव के बेटे मोहित ने बलिया शहर कोतवाली में बसपा उम्मीदवार एवं विधान परिषद सदस्य अम्बिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा बलवा करने, अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बसपा नेता अम्बिका चौधरी ने इसे सरकार के इशारे पर की गई दमन की कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि सपा उम्मीदवार ने बलिया जा रहे उनके बेटे को घर ले जाकर उसकी पिटाई की तथा चुनाव में विचलित करने के लिए झूठे आरोपों में मुकदमा लिखवा दिया। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
इंदौर में जीप पेड़ से टकराई, पांच की मौत, चार घायल