शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Big Boss, Love Tyagi, Big Boss Show
Written By
Last Modified: रविवार, 7 जनवरी 2018 (00:08 IST)

'बिग बॉस' के फिनाले से एक हफ्ते पहले लव त्यागी बाहर

Big Boss
मुंबई। ‘बिग बॉस’ के फिनाले से एक हफ्ते पहले लव त्यागी शनिवार रात इस टीवी कार्यक्रम से बाहर हो गए। शो के मेजबान सलमान खान ने कलर्स चैनल पर आज रात प्रसारित ‘वीकेंड का वार’ कड़ी में यह घोषणा की।
 
त्यागी के बाहर होने के बाद अब इस कार्यक्रम में टीवी की लोकप्रिय अदाकारा शिल्पा शिंदे, हिना खान और विकास गुप्ता ही बचे रह गए हैं। त्यागी को दर्शकों से सबसे कम वोट मिले।
 
त्यागी ने बताया, यह बहुत दुखद है कि शो फिनाले के इतना करीब पहुंच गया और मैं बाहर हो गया। यह एक खेल है। मैं खुश हूं कि मैं करीब 14 हफ्ते रहा जो एक बड़ी चीज है। मुझे लगा था कि मैं शो से खुद-ब-खुद तीसरे हफ्ते बाहर हो जाउंगा। (भाषा)