सम्बंधित जानकारी
- आशीष कुंद्रा होंगे मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, एसबी शशांक का लेंगे स्थान
- तेलंगाना में कांग्रेस उपाध्यक्ष के बागी बोल, निर्दलीय चुनाव लड़ने की दी चेतावनी
- चुनाव सामग्री में क्यों हो रहा प्लास्टिक का उपयोग, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- राहुल, सोनिया के खिलाफ आयकर मामले की 4 दिसंबर को होगी सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई
- श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
तेलंगाना में 70 करोड़ रुपए नकदी समेत 6.70 करोड़ की अवैध शराब जब्त
हैदराबाद। तेलंगाना में चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अलग-अलग जगह पर तलाशी में 70 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। नकदी के अलावा 6.70 करोड़ रुपए की अवैध शराब भी जब्त की है।
तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने नकदी के अलावा 6.70 करोड़ रुपए की अवैध शराब भी जब्त की है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ नेता जाति, धर्म के नाम पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और जाति तथा धर्म पर आधारित सभाओं में भाग ले रहे हैं।
कुमार ने कहा कि चुनाव के संदर्भ में किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों को वादे करने की अनुमति नहीं है।