dharma sangrah

शेयर बाजार में रहा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्‍स और निफ्टी उतरे

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2019 (17:26 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के साथ ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव बढ़ाने की आशंका में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना, जिससे सेंसेक्स 174 अंक और निफ्टी 57 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.78 अंक गिरकर 38557.09 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57 अंक गिरकर 11498.90 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गई।

बीएसई का मिडकैप 0.75 प्रतिशत उतरकर 14414.48 अंक पर और स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत गिरकर 13698.90 अंक पर रहा। बीएसई में 2584 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1496 गिरावट में और 946 बढ़त में रहे, जबकि 142 में कोई बदलाव  नहीं हुआ। बीएसई के सभी समूह गिरावट में रहे। इसमें 1.65 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.50 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.15 प्रतिशत उतर गया, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.31 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत चढ़ गया।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख