इंदौर। म.प्र. साफ्टबॉल संघ के तत्वावधान में जिला साफ्टबॉल संगठन की मेजबानी में चिमनबाग मैदान पर 9 व 10 नवम्बर को राज्य सब जूनियर साफ्टबॉल चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है।
इसी स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग की 22 टीमें भाग लेंगी। म.प्र. साफ्टबॉल संघ के सचिव समीर गुप्ते ने बताया कि इस स्पर्धा के आधार पर म.प्र. की टीम चुनी जाएगी, जोकि 18 से 23 नवम्बर तक ओंरगाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेगी।