1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rio Olympics
Written By
Last Modified: रियो डी जनेरो , सोमवार, 23 नवंबर 2015 (17:51 IST)

रियो ओलंपिक का गोल्फ कोर्स आयोजनकर्ताओं के हवाले

Rio Olympics
रियो डी जनेरो। ब्राजील में अगले वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए आयोजन स्थल रियो डी जेनेरो में गोल्फ कोर्स को तैयार कर आयोजनकर्ताओं को सौंप दिया गया है।
 
रियो के महापौर एडुआर्डो पेस ने बारा दा जुका के पास बने इस कोर्स का करीब 15 मिनट तक निरीक्षण किया। इसी जगह पर कई और महत्वपूर्ण ओलंपिक खेल स्थल भी हैं।
 
पेस ने कहा, यदि आप एक राजनीतिज्ञ हैं तो आप कुछ समय यहां जरूर बिताएंगे। आयोजनकर्ताओं ने छह करोड़ ब्राजीलियन रियाल की मदद से इस कोर्स का निर्माण किया है। वातावरण और निर्माण में देरी जैसे कई मुद्दों को लेकर यह कोर्स विवादों में रहा था।
 
रियो डी जेनेरियो ओलंपिक के अध्यक्ष कार्लोस नुजमैन ने कहा, यह एक बहुत बड़ी और सार्वजनिक गोल्फ कोर्स है। यहां बहुत से लड़के, लड़कियां गोल्फ में भाग लेना चाहते हैं। रियो को गोल्फ के रूप में विश्व के सामने स्थापित करने का यह एक अच्छा अवसर है।
 
ब्राजील निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी से इस खेल को सफल बनाने के लिए इस पर लगभग 10 अरब डॉलर की राशि खर्च कर रहा है। (वार्ता)