1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Momita Datta
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 नवंबर 2015 (16:28 IST)

एक वर्ष के प्रतिबंध के बाद मोमिता ने जीता खिताब

Momita Datta
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मोमिता दत्ता ने 1 साल के प्रतिबंध से बाहर निकलने के बाद शानदार वापसी करते हुए राजस्थान की प्रियंका पारिक को 4-1 से हराकर वाटिका नेशनल रैंकिंग (उत्तर क्षेत्र) टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जूनियर लड़कियों का खिताब जीत लिया। 
 
मोमिता को अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी देने के चलते 1 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था लेकिन इस लड़की ने शानदार वापसी की, फाइनल में पहुंची और अपना पहला जूनियर गर्ल्स खिताब जीत लिया। प्रियंका का भी यह पहला फाइनल था लेकिन वह मोमिता के खेल की बराबरी नहीं कर सकीं।
 
पश्चिम बंगाल की मोमिता ने पारिक को एकतरफा अंदाज में 11-5, 11-9, 5-11, 11-7, 11-6 से पराजित किया। मोमिता ने इससे पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की सृष्टि हालेंगडी और क्वार्टर फाइनल में एएआई की अर्चना कामत को हराया था। (वार्ता)