1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Manika Batra and Archana Kamath win women's doubles title in Slovenia

मनिका-अर्चना को स्लोवेनिया में महिला युगल खिताब

Manika Batra
लास्को (स्लोवेनिया)। भारत की मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लास्को टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को यहां महिला युगल का खिताब जीता।

विश्व की 36वें नंबर की जोड़ी ने प्यूर्टोरिको की विश्व में 23वें नंबर की मेलिनी डियाज और एड्रियाना डियाज को 11-3, 11-8, 12-10 से हराया। भारतीय जोड़ी ने चार मैच प्वाइंट बचाकर खिताब जीता।

मनिका ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की लियु वीशान और वांग इदी को हराया था। मनिका ने महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।(भाषा)
अगला लेख
ICC T20 World Cup : मलिक और आजम के अर्धशतक, पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया