1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Malvika Bansod remains runnerup in hailo super open

युवा भारतीय सनसनी मालविका बंसोड़ हाइलो ओपन में उपविजेता रहीं

Badminton
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ रविवार को यहां डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड से 10-21, 15-21 से हारकर हाइलो ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहीं।23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी 43 मिनट में मैच हार गईं।

शुरुआती गेम में ब्लिचफेल्ट ने मालविका की गलतियों का फायदा उठाया और लगातार आठ अंक हासिल करते हुए 17-10 की बढ़त बनाकर गेम आसानी से जीत लिया।

मालविका ने दूसरे गेम में वापसी की और 11-8 से आगे हो गईं। लेकिन ब्लिचफेल्ट शक्तिशाली क्रॉस-कोर्ट स्मैश से 12-12 की बराबरी पर पहुंच गईं। फिर लगातार पांच अंक हासिल करके खिताब हासिल किया।

मालविका का यह दूसरा मेजर फाइनल था। इससे पहले वह 2022 में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के खिताबी दौर में पहुंची थीं जहां उन्हें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने हराया था।

मालविका ने सितंबर में चीन ओपन सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने से पहले शुरुआती दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को शिकस्त देकर सुर्खियां बटोरीं थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
40 टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 40 की उम्र में हुए रिटायर