dharma sangrah
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. District Ranking Table tennis

मिष्ठी घोष, अनुज सोनी को खिताबी सफलता

Mishthi Ghosh
इंदौर। मल्हार क्रीड़ा मंडल तथा इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पंडित अरविंद शर्मा स्मृति तृतीय जिला रेंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में मिष्टी घोष ने कैडेट बालिका तथा अनुज सोनी ने कैडेट बालक वर्ग का खिताब जीत लिया।
 
मल्हार क्रीड़ा मंडल उषा नगर में खेली जा रही स्पर्धा के कैडेट बालिका वर्ग के अंतिम मुकाबले में मिष्टी घोष ने निवा पाटोदी को 11-8, 9-11, 11-6, 11-5 से पराजित कर खिताब अर्जित किया। 
 
कैडेट बालक वर्ग का खिताब अनुज सोनी ने यश दुबे को 14-12, 7-11, 11-5, 12-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सेमीफायनल में अनुज सोनी ने ईशान मंत्री को 3-1 से, तथा यश दुबे ने तनिष्क भार्गव को 3-2 से पराजित किया। 
 
सब जूनियर बालक वर्ग में कार्तिकेय कौशिक, मयूर केतके, अनुज सोनी, यश चौधरी, ह्रदय जैन, यश जोशी, दिव्यम अग्रवाल, श्रेयस चौगांवकर क्वार्टर फायनल मुकाबले में पहुंचे।
 
जूनियर बालक वर्ग में प्रथम बाथम, नमन शिंदे, अभिकल्प आर्य, एच. एस. डाबी, सार्थक लोंढे, कार्तिक नायर, आभाष शर्मा, मयूर केतके, अविराज पुनेकर, जागृत भारती, नितिक बड़जात्या अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंचे।
 
जूनियर बालिका वर्ग में श्रावी जैन, जान्हवी नाड़कर, श्रुति पिंपरकर, सार्वी बिष्ट, इशिता दास, आचंल कतिया, रेनुका वराड़े, गौतमी चतुर्वेदी क्वार्टर फायनल मुकाबले में पहुंची। 
 
सब जूनियर बालिका वर्ग में सार्वी बिष्ट, जान्हवी नाड़कर, श्रुति पिपरकर, आचंल कतिया सेमीफायनल मुकाबलें में पहुंच गई।
ये भी पढ़ें
धोनी ने किया एकदिवसीय विशेषज्ञों के साथ अभ्यास