जम्मू। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में भारत से अपना अलग नाम बनाने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने रविवार को इस बात की जोरदार वकालत की कि कुश्ती के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत ढांचे और सुविधाओं की जरूरत है।
खली ने कल यहां पत्रकारों से कहा, ‘कुश्ती में भारत का शानदार भविष्य है लेकिन इसके लिए आधारभूत ढांचे और सुविधाओं की जरूरत है।’ खली ने यह बात यहां जम्मू जिला कुश्ती चैंपियनशिप के समापन अवसर पर कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। (भाषा)