मंगलवार, 24 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Boxer Vijender Singh
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (23:43 IST)

हारने वाले हैं विजेंदर, इस मुक्‍केबाज ने कहा...

Boxer Vijender Singh
नई दिल्ली। बुल्गारिया के सामेत हुसेइनोव ने दावा किया है कि वे विजेंदर सिंह के पेशेवर करियर के अब तक के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी साबित होंगे। हुसेइनोव ने साथ ही कहा कि भारतीय मुक्केबाज अब भी एमेच्योर की तरह मुक्केबाजी करते हैं और वे उन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के लिए तैयार नहीं हैं।
अब तक 17 पेशेवर मुकाबले लड़ चुके 29 साल के हुसेइनोव ने सात में जीत दर्ज की है जबकि बाकी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे शनिवार को मैनचेस्टर में भारत के पहले ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता विजेंदर से भिड़ेंगे।
 
हुसेइनोव ने कहा, मैं विजेंदर को खतरे के तौर पर नहीं देखता। मैं किसी मुक्केबाज को खतरे के रूप में नहीं देखता अन्यथा मैं फाइटर नहीं होता। मैं एक बार में एक मुकाबले पर ध्यान देता हूं। 
 
उन्‍होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि विजेंदर मेरे जैसे खिलाड़ी से लड़ने के लिए तैयार हैं और वे कह रहे हैं कि मेरे साथ क्या करेंगे, जैसे मेरा कोई वजूद ही नहीं है और वे मुझे रोक देंगे। मैं उनका अब तक का सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हूं। (भाषा)