1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. ATP ranking's 500 th title,Pablo cuvas won
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 फ़रवरी 2016 (09:53 IST)

एटीपी वर्ल्ड टूर का 500वां खिताब पाब्लो ने जीता

Pablo cuvas
रियो डी जेनेरो। विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को उलटफेर का शिकार बना सुर्खियों में आए गैर वरीय उरुग्वे के पाब्लो क्युवास ने अपनी लय को कायम रखते हुए रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया जो उनका पहला एटीपी वर्ल्ड टूर का 500वां खिताब भी है।
         
नडाल पर सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ पुरुष एकल फाइनल में पहुंचे पाब्लो ने अर्जेंटीना के गुइडो पेला को तीन सेटों के मुकाबले में 6-4  6-7  6-4 से हराकर रियो ओपन का खिताब जीता। सुबह वर्षा की बूंदों के बीच हुए मुकाबले में पाब्लो ने अपनी जीत के साथ इस वर्ष क्ले कोर्ट खिताब जीतने के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर दी। 
 
तीस वर्षीय 30 पाब्लो का यह ओवरऑल चौथा एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब और एक वर्ष बाद पहला खिताब है। पाब्लो ने अपना आखिरी खिताब गत वर्ष बार साओ पाउलो में जीता था। उरूग्वे के खिलाड़ी को इस जीत से तीन लाख तीन हजार 300 डॉलर की इनामी राशि हासिल हुई है और साथ ही 500 एटीपी रैंकिंग अंक भी मिले। 
           
एटीपी वर्ल्ड टूर 500 टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाले 45वीं रैंकिग के पाब्लो पहले सबसे निम्न रैंकिंग के खिलाड़ी भी बन गए हैं। आखिरी बार इस स्तर के टूर्नामेंट में वर्ष 2014 में हैमबर्ग में 46वीं रैंकिंग के लियोनार्डो मेयर ने खिताब जीता था।(वार्ता)