1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Argentine hockey team
Written By
Last Modified: रायपुर , शनिवार, 28 नवंबर 2015 (15:46 IST)

अर्जेंटीना हॉकी टीम को ले जा रही बस पर पत्थर लगा

Argentine hockey team
रायपुर। अर्जेंटीना हॉकी टीम को लेकर जा रही बस पर शुक्रवार को यहां पत्थर लग गया जिसके बाद पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजामात की फिर से समीक्षा की।

यह घटना रात 9.30 की है, जब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को स्टेडियम से होटल ले जा रही बस पर मठ पुरैना इलाके में पत्थर आ लगा। अर्जेंटीना ने हॉकी विश्व लीग फाइनल के पहले मैच में शुक्रवार को भारत को 3-0 से हराया था।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि जंगली जानवर को भगाने के लिए एक बच्चे ने पत्थर फेंका था, जो गलती से बस की खिड़की पर आ लगा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
 उन्होंने कहा कि टीम पुलिस सुरक्षा में सकुशल होटल पहुंच गई। इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा स्टाफ की बैठक हुई जिसमें सुरक्षा हालात की नए सिरे से समीक्षा की गई। (भाषा)