Last Modified: चार्लोट (अमेरिका) ,
Monday, 14 August 2017 (12:38 IST)
पीजीए चैंपियनशिप में लाहिड़ी का निरशाजनक प्रदर्शन
Publish Date: Mon, 14 Aug 2017 (12:38 IST)Updated Date: Mon, 14 Aug 2017 (12:40 IST)
भारत के अनिर्बान लाहिड़ी अंतिम दौर में 78 के लचर प्रदर्शन के साथ 99वीं पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप में अंतिम स्थान पर रहे। लाहिड़ी का कुल स्कोर 15 ओवर 299 रहा जिससे वह 75वें और अंतिम पायदान पर रहे।
शीर्ष पर चल रहे केविन किसनर (सात अंडर) और क्रिस स्ट्रोड (छह अंडर) के अलावा हिदेकी मात्सुयामा (छह अंडर) और जस्टिन थामस (पांच अंडर) ने अभी अंतिम दौर का खेल शुरू नहीं किया है। इन चारों की नजरें अपने पहले मेजर खिताब पर टिकी हैं। (भाषा)