गुरुवार, 19 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Anand defeated
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 फ़रवरी 2016 (10:59 IST)

आनंद फिर हारे, हरिकृष्णा, अभिजीत बढ़त पर

Anand defeated जिब्राल्टर शतरंज महोत्सव
जिब्राल्टर। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को जिब्राल्टर शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के पांचवें दौर में फ्रांस के ग्रैंडमास्टर एड्रियन डेमुट के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

दो पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन पी हरिकृष्णा और अभिजीत गुप्ता पांचवें दौरे के बाद फ्रांस के एटिनी बाकरोट और ऑस्ट्रिया के मार्कस रैगर के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए हैं। इन सभी के समान 4.5 अंक हैं।

हरिकृष्णा ने हमवतन एस पी सेतुरमन को जबकि अभिजीत ने अपने से अधिक रैंकिंग के हंगरी के जोल्टन अलमासी को हराया।  इन चार खिलाड़ियों के बाद 21 खिलाड़ी चार- चार अंक के साथ संयुक्त पांचवें स्थन पर हैं।(भाषा)