मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. शेयर
Written By ND
Last Modified: रविवार, 5 अगस्त 2007 (23:47 IST)

बीएसई एवं एनएसई समाचार

बीएसई एनएसई
* अल्पा लेबोरेटरीज लि. के 10 रु. फेस वेल्यू वाले शेयर्स आज लिस्ट होंगे। कंपनी ने 68 रु. के भाव पर शेयर जारी किए हैं।

* बीएसई-500 इंडेक्स में 06 अगस्त से ओसीएल इंडिया लि. की जगह स्पाइस कम्युनिकेशंस लि. को शामिल किया जाएगा।

* सोलेक्ट्रॉन सेंट्रम इलेक्ट्रॉनिक्स लि. में 8 अगस्त से ट्रेडिंग बंद होगी, कंपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के जरिए अपने इलेक्ट्रॉनिक मैेन्यूफेक्चरिंग सर्विसेस व्यवसाय को सोलेक्ट्रॉन ईएमएस इंडिया लि. के फेवर में ट्रांसफर करेगी। इसके बदले में सोलेक्ट्रॉन सेंट्रम के शेयर होल्डर्स को 2 शेयर्स के बदले 1 शेयर सोलेक्ट्रॉन ईएमएस का मिलेगा।

*डी-मर्जर प्रक्रिया के पश्चात सोलेक्ट्रॉन सेंट्रम अपनी अंशपूँजी घटाकर आधी कर देगी। आज के 100 शेयर्स रखने वाले निवेशकों के पास पुनर्गठन पश्चात 50 शेयर्स सोलेक्ट्रॉन सेंट्रम के तथा 50 शेयर्स सोलेक्ट्रॉन ईएमएस के रहेंगे।

परिवर्तन (आज से)
* यूटीआई बैंक लि. की जगह एक्सिस बैंक लि.।
* संघवी मूवर्स लि. ने स्टॉक स्पिलिट के जरिए 10 रु. फेस वेल्यू के शेयर को 2 रु. में बदलने का निर्णय लिया है। एक्स-डेट 23 अगस्त है।