Hanuman Chalisa
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Martyr Sudhish Kumar

शहीद के परिजनों का गुस्सा, मुख्‍यमंत्री आएंगे तो ही होगा अंतिम संस्कार

Martyr Sudhish Kumar
संभल। पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक सुधीश कुमार के परिजनों में यूपी सरकार के रवैये काफी गुस्सा है। उन्होंने शहीद का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है।
 
सरकार की उपेक्षा से नाराज शहीद के पिता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे तब ही शहीद सैनिक सुधीश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने बेटे की शहादत पर गर्व करने वाले सुधीश के पिता ने अखिलेश पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया है। 
 
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार को शहीद हुए सुधीश कुमार पनसुखा मिलक गांव के रहने वाले थे। सुधीश के परिवार में पत्नी और चार माह की बेटी के अलावा माता पिता और भाई हैं। छोटे भाई कपिल भी सेना में हैं। 
ये भी पढ़ें
OMG! ट्रंप की तरह दिखता है यह कुत्ता, जीता पुरस्कार